सोनम कपूर ने अनिल के जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीरें, वायु पर प्यार लुटाते दिखे एक्टर

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में मिस्टर इंडिया तेजाब राम लखन परिंदा जमाई राजा बेटा अंदाज 1942- ए लव स्टोरी जुदाई विरासत लोफर त्रिमूर्ति घरवाली बाहरवाली पुकार बुलंदी लज्जा नो एंट्री रेस वेलकम और धमाल सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है

नई दिल्ली, बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। आज एक्टर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल इंडस्ट्री के हिट एंड फिट स्टार्स में गिने जाते हैं। 66 की उम्र में अनिल कपूर ने जिस तरह से खुद को फिट रखा वो वाकई में दूसरों के लिए एक प्रेरणा हैं। यही वह है कि दर्शक उन्हें ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन, दोनों ही जगहों पर दर्शकों का खूब प्यार मिलाता है। इस खास मौके को और भी खास बनाने में उनकी फैमिली और फैंस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में उनकी लाडली बेटी सोनम कपूर भला कैसे पीछे रहतीं। सोनम ने पिता के जन्मदिन पर खास उन्हें खास अंदाज में विश किया। सोनम ने अनिल की अनसीन तस्वीरों के साथ नाती और नाना की भी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर आपको भी दोनों पर प्य

सोनम कपूर ने पोस्ट की खास तस्वीरें

सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पर कुल 9 तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में उनके परिवार के खास पलों को देखा जा सकता है। इन नौ तस्वीरों में अनिल की कई सारी थ्रोबैक फोटोज हैं। इसके साथ ही वो अपने नाती वायु के साथ भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ फोटोज में रिया कपूर भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप हमारे जो भी करते हैं, हर किसी को ब्लेस्ड होना चाहिए। लव यू डैडी।'  

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.