कांठ में किसान से एक लाख की लूट में तीन लुटेरे गिरफ्तार​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News मुरादाबाद

कांठ थाना क्षेत्र में ग्यारह फरवरी को बैंक के पास किसान से हुई एक लाख रुपए की लूट का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार किए गए तीन लुटेरों के पास से 34 हजार रुपए और तमंचे बरामद किए गए। तीन साथी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस फरार गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है।

खुलासा एसपी देहात उदयशंकर सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने पकड़े गए लुटेरों के नाम राजकुमार निवासी सिरपुड़ा इंद्रा कालोनी कासगंज व हाल निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद, योगेश कुमार आदर्श कालोनी सिविल लाइंस व राजकुमार उर्फ काले निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइंस बताए। फरार बदमाशों के नाम टोनी कनपुरिया कांशीराम नगर थाना मझोला, अजीत कुमार और रोहित कुमार निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाइंस बताए।

लूट के साथ शराब तस्करी भी करते थे बदमाश

मुरादाबाद। बैंकों के पास लूटपाट के अलावा अवैध शराब बेचने का काम करते हैं पकड़े गए लुटेरे। पूछताछ में स्वीकार किया कि ब्रांडेड शराब की पार्टी करने के लिए लूटपाट की थी।

वारदात में नहीं करते हथियारों का प्रयोग

मुरादाबाद। लूटपाट में पकड़े गए बदमाश शातिर दिमाग हैं। वह वारदात को अंजाम देने के दौरान हथियारों का प्रयोग नहीं करते हैं। जान जोखिम में पड़ने पर ही वह हथियार चलाते हैं।

बैंगलोर, महाराष्ट्र व उत्तराखंड में कर चुके लूटपाट

मुरादाबाद। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों पर बैंगलोर, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं। ट्रेन में एसी डिब्बे में रिजर्वेशन कराकर सवार होते हैं। इस कारण पुलिस की नजरों से बचते रहते हैं।

अगला लेख: ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.