![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
Rga news
Maruti Suzuki की Alto फरवरी महीने की बक्री में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है...
नई दिल्ली फरवरी महीने की बक्री में Maruti Suzuki की Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 24,751 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 19,941 यूनिट्स का था। यानी Maruti Alto की बिक्री में 24 फीसद का इजाफा हुआ है। इससे पहले फरवरी 2018 में मारुति की डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी, जो फरवरी 2019 में चौथे नंबर पर आ गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार डिजायर की बिक्री 20,941 से घटकर 15,915 रह गई है। इसके बावजूद भी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 6 गाड़ियां मारुति की ही हैं।
Tata की Tiago पहली बार टॉप 10 की सूची में शामिल हुई है। डिजायर को पछाड़कर ऑल्टो जनवरी में ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई थी, उस महीने इसकी 23,360 यूनिट्स बिकी थीं। जनवरी महीने में टॉप 10 में से 7 मॉडल्स Maruti Suzuki के थे। हालाकं, जनवरी महीने की तुलना में टॉप 10 मॉडल्स की बिक्री 1 फीसद कम हो गई है।
क्रम
मॉडल
फरवरी 2018
फरवरी 2019
1
अल्टो
19,941
24,751
2
स्विफ्ट
17,291
18,224
3
बलेनो
15,807
17,944
4
डिजायर
20,941
15,915
5
नई वैगन आर
-
14,029
6
विटारा ब्रेजा
11,620
11,613
7
एलीट आई20
13,378
11,547
8
हुंडई क्रेटा
9,278
10,206
9
हुंडई ग्रैंड आई10
10,198
9,065
10
टाटा टियागो
-
8,286
SIAM द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2019 में Santro की 6785 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि, Hyundai के तीन मॉडल्स Elite i20, Creta और Grand i10 टॉप 10 की सूची में 7वें, 8वें और 9वें स्थान पर मौजूद हैं। Tata Tiago की बात करें तो यह Tata Motors की कुल बिक्री में 42.21 फीसद की हिस्सेदारी देती है। कार निर्माता कंपनी ने फरवरी 2019 में 19626 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें से Tiago की 8,286 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
LPG को बढ़ावा देने की मांग
वाहनों में LPG लगाने वाली कंपनियों के संगठन ने इलेक्ट्रिक कारों की तरह इन्हें भी बढ़ावा देने की मांग की है। इंडियन ऑटो LPG कोऑलिशन (IAC) का कहना है कि अब भी ईंधन की 65% जरूरत पेट्रोल-डीजल से ही पूरी होती है।