![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
Rga news
चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के अंदर चल रही उठापटक सामने आती जा रही है। कांग्रेस के बाद अब सपा के अंदर से विरोध की आवाज बुलंद हुई है। ...
मुरादाबाद:-चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के अंदर चल रही उठापटक सामने आती जा रही है। कांग्रेस के बाद अब सपा के अंदर से विरोध की आवाज बुलंद हुई है। सपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक सौलत अली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव और स्थानीय नेताओं द्वारा अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। अभी उन्होंने केवल पार्टी छोड़ी है और किस पार्टी का दामन थामेंगे इसके बारे में नहीं बताया। उनके इस फैसले के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं। दो साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने उन्हें सांसद का टिकट देने का वादा किया था। अब चुनाव आए तो उन्होंने भी दावेदारी पेश की, लेकिन उनकी अनदेखी कर दी गई। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद से उन्हें पूरी तरह से नजदअंदाज कर दिया। स्थानीय स्तर पर उनसे सलाह मशविरा तक नहीं किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव में मनाया था
विधानसभा चुनाव 2017 से पहले भी पार्टी से नाराजगी जताई थी। पार्टी से टिकट फाइनल नहीं होने पर उन्होंने नामांकन पत्र ले लिया था। कुंदरकी में हुई जनसभा को संबोधित करने आए पार्टी अध्यक्ष ने उनके साथ बैठक कर मना लिया था और वे चुनाव में नहीं उतरे थे।