Eid 2019: देश भर में मनाई जा रही ईद, लोग एक-दूसरे को दे रहे बधाई

Praveen Upadhayay's picture

Rga news

मंगलवार को ईद का चांद दिखने के बाद आज देशभर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। ...

नई दिल्ली:-देशभर में मंगलवार को ईद (Eid) का चांद दिखने के बाद आज ईद मनाई जा रही है। ईद के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी। ईद का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा रमजान का महीना आज खत्म हो गया है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।

ईद के मौके पर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बधाई दी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ईद के मौके पर सभी को बधाई दी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ऐक्टर रजा मुराद ने ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों को बधाई दी।

मध्य प्रदेश में बड़े से लेकर बच्चें तक सभी ईद के जश्न में डूबे हुए हैं। भोपाल के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की।

ईद- उल- फितर के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की।

चांद देखने के बाद ही ईद क्यों, जानिए

हिन्दू और मुस्लिम त्योहारों में चांद का बड़ा महत्व है। बिना चांद को देखे कोई व्रत या त्योहार नहीं मनाया जाता या उसे अधूरा माना जाता है। ईद-उल-फितर हिजरी कैलेंडर के 10वें माह के पहले दिन मनाई जाती है। हिजरी कैलेंडर में नया माह चांद देखकर ही शुरू होता है। जब तक चांद नहीं दिखे, तब तक रमजान का महीना खत्म नहीं माना जाता है। रमजान का महीना खत्म होने के बाद ही नए माह के पहले दिन ईद मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन हजरत मुहम्मद मक्का से मदीना के लिए निकले थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.