RGANews
चारों युवकों ने उनका पीछा करते हुए उनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। स्मृति ईरानी ने खुद 100 नंबर पर फोन कर इन युवकों की शिकायत की थी। मंत्री की कार का पीछा करने के समय चारों लड़कों ने शराब पी रखी थी।
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ये मामला पिछले साल का है। दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्मृति ईरानी की सरकारी कार का पीछा करने पर पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। चारों युवकों ने उनका पीछा करते हुए उनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया था। स्मृति ईरानी ने खुद 100 नंबर पर फोन कर इन युवकों की शिकायत की थी।
मंत्री की कार का पीछा करते समय चारों लड़कों ने शराब पी रखी थी। चारों के खिलाफ अप्रैल, 2017 में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (स्टॉकिंग) और धारा 509 (शब्द, इशारा या एक महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चारों युवा 18 से 21 साल के थे। स्मृति ईरानी मोदी सरकार में अभी कपड़ा मंत्री हैं और इससे पूर्व वे मानव संसाधन विकास मंत्री रह चुकी हैं।