Monsoon Latest Update: राजस्थान पहुंचा मानसून, दो दिन में UP समेत Delhi-NCR पहुंचेगा

Praveen Upadhayay's picture

RGA News, स्पेशल

नई दिल्ली:- (राष्ट्रीय ग्रामीण आवाज)- बंगाल की खड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने उत्तर भारत में असर दिखाना शुरू कर दिया है। निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से मानसून की चाल तेज हो चुकी है। मानसून ने मंगलवार दोपहर राजस्थान में दस्तक दे दी है। अगले दो-तीन दिन में मानसून उत्तर भारत के आठ राज्यों को भिगोने के लिए बढ़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक नरेश के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में अगले 72 घंटे में मानसून की झमाझम बारिश होने वाली है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन में मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में भी बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह मुंबई समेत चार राज्यों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है।

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई, ओडिशा और गुजरात में मानसून की बारिश बहुत से लोगों के लिए आफत बनी हुई है, दूसरी तरफ उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर इलाके में अब भी लोगों को राहत की बूंदों का इंतजार है। उत्तर भारत व देश के ज्यादातर राज्य अब भी लू और भीषण उमस का सामना कर रहे हैं। उधर, मानसून की वजह से मुंबई व झारखंड में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मौसम विभाग ने सात जुलाई तक मुंबई, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.