यात्री शरीर में छुपा कर लाया 28 लाख का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Raj Bahadur's picture

RGANews

नई दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री की मेडिकल जांच में पता चला कि उसने अपने शरीर में लगभग 900 ग्राम सोना छुपा रखा था। इस यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दिल्ली हवाई अड्डे पर 17 अप्रैल को चैन्नई से आई उड़ान संख्या ए आई 043 से आये एक यात्री पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को संदेह हुआ। इस यात्री को रोक के उसके समान की जांच की गई, तो उसमें कुछ नही मिला। ऐसे में उसकी मेडिकल जांच का निर्णय लिया गया। उसकी मेडिकल जांच में पता चला कि उसने अपने शरीर में सोना छुपा रखा था।

जांच में पाया गया कि सोने के 4 टुकड़े उसने अपने शरीर में छुपाए थे। इन सोने के टुकड़ों पर विदेशी मोहर थी। जिससे पता चल रहा था कि ये सोना विदेश से तस्करी कर के लाया गया है। सोने का वजन लगभग 900 ग्राम था। इस सोने की कीमत 2814670 रुपये बताई गई है। इस यात्री को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.