आने वाले पांच साल होंगे सबसे ज्यादा गर्म, टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड; भयावह रहेगी स्थिति
RGA न्यूज़ लंदन
मौसम की स्थिति देखने पर पता चलता है कि हर दशक में तापमान बढ़ रहा है। जबकि 2020 से 2024 की अवधि में यह तापमान प्रतिवर्ष 1.06 से 1.62 सेल्सियस की गति से बढ़ सकता है। ...
लंदन:- आने वाले पांच साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के नाम हो सकते हैं। यह बात ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कही है। ऐसा पेरिस समझौते में सन 2024 तक धरती का तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस कम करने के संकल्प के बावजूद होगा। संकल्प पूरा करने के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों का उत्सर्जन कम करना होगा।