हमला:-भेड़िया के हमले में चार बकरी की मौत, घटना से ग्रामीण चिंताजनक
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/11_02_2020-img-20200211-wa0019_20020570.jpg)
RGA न्यूज़ अमरोहा
अमरोहा -: जोया क्षेत्र में भेडिय़ा के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार तड़के डिडौली गांव में हमला कर चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। लाठी डंडे से हमला करते हुए जंगल में खदेड़ दिया। घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है।