अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस केस में 30 सितंबर को आएगा फैसला


RGA:- न्यूज़
Ayodhya Disputed Structure Demolition Case सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव 30 सितंबर को अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस केस में फैसला सुनाएंगे।...
लखनऊ:-अयोध्या में छह दिसंबर, 1992 में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की अदालत 27 साल बाद फैसला सुनाएगी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव 30 सितंबर को विवादित ढांचा विध्वंस मामले में फैसला सुनाएंगे। अदालत ने सभी आरोपितों को फैसला सुनने के लिए अदालत में मौजूद रहने का आदेश दिया है। सीबीआई ने केस के परीक्षण के दौरान 351 गवाह और लगभग 600 दस्तावेजी सुबूत कोर्ट में पेश किए।