आस्था

मंडलायुक्त दो नवंबर को करेंगे मेले की तैयारियों की समीक्षा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर

शनिवार को मंडलायुक्त गंगा किनारे गढ़ खादर में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जिसमें मेला से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लेंगे। मंडलायुक्त के आने की सूचना से अफसर और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला इस बार शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें...

चंबल में है गुप्त काल का भव्य शिव मंदिर व संसद के नक्शे वाला चौसठ योगिनी मंदिर, अब दुनिया में चर्चा

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ मुरैना

मुरैना:- भारत सरकार अब नए संसद भवन के निर्माण को औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, 2022 का संसद सत्र नए भवन में ही होगा। आइये अब चंबल के बीहड़ों का रुख करें, कहा जाता है कि यहां मौजूद भव्य स्थापत्य को देख ही लुटियन ने वह भवन बनाया, जो भारतीय संसद भवन बना। जिसे डकैतों के खौफ से संरक्षण मिला, वह विरासत देश-दुनिया में पहचान बना रही है। वर्ष 2000 के बाद से भारतीय पुरातत्व विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से मुरैना, मप्र के निकट स्थित यह स्थल लगातार सुर्खियों में है

जब ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल के सामने हैदराबाद के निजाम को टेकने पड़े थे घुटने

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ नई दिल्ली

नई दिल्ली :-  भारत के भू राजनीतिक एकीकरण के सूत्रधार ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 144वीं जयंती है। आजादी के बाद बंटवारे के समय भारतीय रियासतों के विलय से स्वतंत्र भारत को नए रूप में गढ़ने वाले पटेल भारत के सरदार के रूप में जाने जाते हैं। वह अपने अदम्य साहस व प्रखर व्यक्तित्व के कारण ही भारत को एक धागे में पिरोने में कामयाब हो सके।

छठ पूजा 2019: नहाय-खाय के साथ हो गयी महापर्व छठ की शुरुआत, गंगातट पर लगी भीड़

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ पटना बिहार

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है। आज सुबह से गंगा तट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी है। आज व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाएंगी। ...

पटना:- लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया है। अनुष्ठान की शुरुआत शरीर की शुद्धि प्रक्रिया यानी नहाय-खाय के साथ 31 अक्टूबर की सुबह से शुरू हो चुकी है। आज सुबह- सुबह घर की साफ-सफाई कर पवित्र किया जाएगा।

पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री के साथ आयरन लेडी भी इंदिरा गांधी आज है 35 वीं पुण्य तिथि

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ नई दिल्ली

नई दिल्ली :- इंदिरा गांधी की आज 35 वीं पुण्यतिथि  है। इंदिरा ही भारत की पहली ऐसी सशक्त महिला प्रधानमंत्री थीं जिनके बुलंद हौसलों के आगे पूरी दुनिया ने घुटने टेक दिए थे। इसी वजह से उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता था। इंदिरा भारत के लिहाज से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के परिप्रेक्ष्य में भी बेहद अहम थीं। यह उनके बुलंद हौसले ही थे जिसकी बदौलत बांग्‍लादेश एक स्‍वतंत्र राष्‍ट्र के रूप में अस्तित्‍व में आया। भारत ने उनके ही राज में पहली बार अंतरिक्ष में अपना झंडा स्‍क्‍वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के रूप में फहराया था।

Chhath Puja Rules: छठ मैया की पूजा में इन नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

Chhath Puja Rules छठ पूजा का महापर्व 31 अक्टूबर दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के व्रत नियम क्या-क्या हैं। ...

मिनी विश्‍व की झलक से सुशोभित हुआ गोवर्धन, सिर पर रख भक्ति की छ‍बरिया निकले गोरे भक्‍त 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश

गौड़ीय संप्रदाय गोवर्धन में मना रहा है अन्‍नकूट महोत्‍सव। विभिन्‍न देशों के भक्‍त हुए शामिल।...

आगरा:- गोवर्धन महाराज की भक्ति के समंदर में मचलीं श्रद्धा की लहरों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशी संस्कृति को भी तरबतर कर दिया। भक्ति पुष्पों से आस्था के गुलशन का गोवर्धन मार्ग मानव माला में तब्दील हो गया। चहुंओर भक्तों के समूह ब्रजधरा पर मस्तक झुकाकर कलियुग के देव गिरिराज प्रभु का यशोगान गाते रहे। गौड़ीय भक्तों द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में मन्नतें पूर्ण होने का विश्वास विदेशी भक्तों को भी गोवर्धन खींच लाया।

भाई दूज 2019: धूमधाम से मनाया जा रहा भाई-बहनों के प्यार का त्योहार, ये है तिलक का शुभ मुहूर्त

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड में भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की आरती कर उनका तिलक किया। ...

देहरादून:- भाई दूज का पावन त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। उत्तराखंड के हर हिस्से में ये पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनों ने भाइयों की आरती उतार तिलक किया और फिर उन्हें नारियल दिया। वहीं, बहनों को भी उपहार मिलें। भाइयों के तिलक का शुभ मुहूर्त शाम तीन बजकर 36 मिनट तक है। 

अन्नकूट भंडारे के साथ श्रद्धा से मना गोवर्धन पूजा पर्व

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चौथे दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया।...

भाई दूज: भाई बहन ने यमुना में लगाई डुबकी, यमफांस से पाई मुक्ति 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा

आधी रात के बाद शुरू हुआ स्नान सुबह तक चलता रहा।...

आगरा:- पंचोत्‍सव के अंतिम दिन यम द्वितीया पर हजारों की संख्‍या में भाई बहनों ने यमुना मैया के आंचल में एक दूसरे का हाथ थामें डुबकी लगाई। यम फांस से मुक्ति की मान्‍यता का अनुसरण करते हुए श्रद्धा पूर्वक यमुना स्‍नान कर भाई बहनों ने यमुना रानी एवं धर्मराज के मंदिर के दर्शन किये। इसके बाद बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा उनकी सकुशलता की प्रार्थना की।

Pages

Subscribe to RSS - आस्था

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.