मथुरा में गोवर्धन पूजा को उमड़ पड़ा श्रद्धा का सैलाब...गोवर्धन में जीवंत हुई द्वापर युगीन परंपरा
RGA न्यूज़ मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन समेत पूरी धार्मिक नगरी में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम है।...
मथुरा:- दीपमालाओं से सुशोभित पर्वतराज शिलाएं और रोशनी से नहाई मानसीगंगा की शोभा देखकर रविवार को दिव्यता में भव्यता का अद्भुत समावेश देखने को मिला, मानो आसमान के सितारे जमीं पर उतर कर तलहटी को खूबसूरती प्रदान कर रहे हों। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा आस्था का जन सैलाब देसी-विदेशी संस्कृति को एक सूत्र में पिरो रहा है।