दिल्ली में BJP को रोकने के लिए झारखंड की तर्ज पर दिल्ली में बन सकता है महागठबंधन
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ दिल्ली
Delhi Election 2020 बताया जा रहा है कि गैर भाजपाई सियासी गठजोड़ के लिए हर संभावना पर मंथन किया जा रहा है। चुनाव के बाद सत्ता में साझेदारी का भी विचार बन रहा है।...
नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 की सरर्गिमयों के बीच दिल्ली में भाजपा विरोधी पार्टियों के बीच एकजुट होने की सुगबुगाहट चल रही है। अनौपचारिक तौर पर इसे लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय बिहार के एक नेता और कांग्रेस के एक राष्ट्रीय नेता के बीच हाल ही में इस संभावना पर चर्चा भी हुई है।