स्वतंत्रदेव सिंह यूपी भाजपा के 19वें प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, कल होगी औपचारिक घोषणा
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ लखनऊ
बीजेपी के 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गुरुवार को स्वतंत्रदेव सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत उनका एक मात्र नामांकन पत्र भरा गया था।...
लखनऊ:- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गुरुवार को स्वतंत्रदेव सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत स्वतंत्रदेव का एक मात्र नामांकन पत्र भरा गया था। इसके साथ राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के पर्चे भी भरे गए। औपचारिक घोषणा शुक्रवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में होगी।