चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बांटी गई मिठाई
RGA न्यूज़ संवाददाता मुदित प्रताप सिंह मीरगंज
जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में चंद्रयान - 3 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखने के लिए काफी संख्या में छात्र स्कूल में एकत्र हुए। उन्होंने चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सही सलामत लैंडिंग होने पर भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने सभी बच्चों को मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार किया,