दुर्घटना में घायल युवक का शव रखकर चक्का जाम, पुलिस पर पथराव
RGA न्यूज़ देवरिया
लार थाना क्षेत्र के पिपरा पर गुरुवार को दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग जाम किया।...
देवरिया: लार थाना क्षेत्र के पिपरा पर गुरुवार को दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग जाम किया। जाम हटवाने गए पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर पुलिस ने लाठी भांजी जिसमें कई लोग चोटहिल हो गए।