महंगाई की आहट: मानसून की तगड़ी मार से बाधित हो सकती है टमाटर और प्याज की आपूर्ति
RGA न्यूज़ नई दिल्ली
नई दिल्ली:- दक्षिण पश्चिम मानसून की बरसात से चूके क्षेत्रों में अब दूसरे चरण के मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। इससे पूर्वोत्तर समेत दक्षिणी राज्यों में सामान्य से अधिक बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में बरसात होने से उत्तरी राज्यों में प्याज और टमाटर की आपूर्ति के प्रभावित होने का आशंका बढ़ गई है
अरब सागर में चक्रवाती तूफान की स्थिति