विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार कर रही प्रचार की रणनीति, कानपुर में महिला कार्यकर्ता भी संभालेंगी कमान


RGA न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी में यूं तो महिलाएं बड़ी संख्या में जुटी हैं लेकिन पार्टी महिलाओं को घर के अंदर तक भेज कर महिला वर्ग के वोटों को जुटाना चाहती है। पार्टी का मानना है कि यूं भी पार्टी को महिलाओं का ज्यादा वोट मिलता
कानपुर, भारतीय जनता पार्टी जिले में सात हजार ऐसी महिलाओं को जुटा रही है जो मतदाताओं के घर के अंदर तक जाकर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दे सके। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के निर्देश के बाद अब हर बूथ पर दो महिलाओं को तलाशने की कवायद तेज हो गई है।