नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 15 पैसे की कमी के साथ 75.26 रुप

RGA news
नई दिल्ली:-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के सभी प्रमुख शहरों में शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 15 पैसे की कमी के साथ 75.26 रुपये प्रति लीटर रह गया। वहीं, डीजल भी 16 पैसे सस्ता होकर 68.61 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आम लोगों के लिए राहत की बात है क्योंकि हाल में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच जाने के कारण Petrol Diesel Price में अचानक बहुत अधिक तेजी देखने को मिली थी।