लखनऊ

रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र ने बनाई मैच पर पकड़

Praveen Upadhayay's picture

RGA News संवाददाता,लखनऊ

अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम में हो रहा रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हर दिन रंग बदल रहा है। तीसरे दिन यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश का  पलड़ा भारी था। वहीं शुक्रवार को सौराष्ट्र ने मैच पर पकड़ बना ली। उसे जीतने के लिए 177 रन और चाहिए। उसके हाथ में अभी आठ विकेट हैं। सौराष्ट्र की बल्लेबाजी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के लिए अब सेमीफाइनल का टिकट दूर नजर आने लगा है।

उत्तर प्रदेश में 19 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती जल्द, सीएम ने दी मंजूरी​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News संवाददाता,लखनऊ

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार (UP Government) 19 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती शुरू करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भर्ती की मंजूरी दे दी है। बुधवार को होमगार्ड कल्याण कार्यक्रम में होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सीएम की मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कानूनी औपचारिकतायें पूरी होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। होमगार्ड मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शासन की मंजूरी मिलते ही विभाग विज्ञापन जारी करेगा।

यूपी में गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण पर कल फैसला करेगी कैबिनेट

Praveen Upadhayay's picture

RGA News ब्यूरो चीफ लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को सबेरे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में यूपी में गरीब सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव पर फैसला किया जाएगा। इसके लिए अध्यादेश के मसौदे को भी मंजूरी दी जाएगी। इसके तहत गरीब सवर्णों को शिक्षा व नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश: पूर्व डीजीएमई सहित सात शहरों में डॉक्टरों के 27 ठिकानों पर आयकर के छापे​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News  संवाददाता लखनऊ

यूपी के कई शहरों में गुरुवार सुबह पूर्व चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक सहित कई नामी डॉक्टरों और पैथालॉजिस्ट के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की। सात शहरों के 27 से अधिक ठिकानों पर डॉक्टरों के आवास, पैथालॉजी सेंटरों, नर्सिंग होम पर छापेमारी चल रही है। इसमें लखनऊ, कानपुर, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, हापुड़ जैसे शहरों में आयकर टीम के 150 से अधिक अफसरों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। 

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा में शामिल किया

Praveen Upadhayay's picture

RGA News लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में राजनीतिक उत्तराधिकारी के संबंध में मीडिया में लगने वाले कयास की अनदेखी करते हुए मायावती ने आलोचकों पर निशाना साधा और अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। आकाश एमबीए ग्रेजुएट हैं। कुछ मीडिया संस्थानों पर जातिवादी और दलित-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में शामिल कर रही हैं ताकि वह पार्टी के बारे में जान सके।

यूपी महागठबंधन में RLD की जगह पक्की, तीन सीटों पर बात बनी​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News लखनऊ संवाददाता

सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को तीन सीटें मिलने की बात करीब-करीब तय हो गई है। रालोद को और एक सीट मिल सकती है, इस सीट पर कैराना फार्मूले पर प्रत्याशी तय किया जाएगा। बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव से मिलने के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मसला सीटों का नहीं, विश्वास और रिश्ते का है, यह दोनों मजबूत है। 

सपा और रालोद की होने वाली बैठक में खुल सकती है गठबंधन की गांठ

Praveen Upadhayay's picture

     (अखिलेश यादव और जयंत चौधरी)

RGA News लखनऊ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ होने वाली बैठक में गठबंधन की गांठ खुल सकती है। सपा अपने कोटे की एक-दो सीट रालोद को दे सकती है।

मायावती और अखिलेश यादव की 12 जनवरी को हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सपा-बसपा के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। इसमें राष्ट्रीय लोकदल या अन्य दलों के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया था। 

कांग्रेस व भाजपा सरकारें दोनों किसान विरोधी: मायावती​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News संवाददाता, लखनऊ

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने जन्मदिवस के मौके पर कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारें किसान और गरीब विरोधी हैं। कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक राज किया लेकिन इनकी गलत नीतियों के चलते बसपा बनानी पड़ी। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि तीन राज्यों में बनी कांग्रेस सरकार ने किसानों का दो लाख रुपये कर्ज माफ कर धोखा दिया है।

जन्मदिन पर डिंपल बोलीं, बसपा के साथ गठबंधन एक सुनहरा मौका  ​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News संवाददाता ,लखनऊ

समाजवादी  पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि  बसपा के साथ गठबंधन एक सुनहरा मौका है। इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि चुनाव में सबको मिलकर भाजपा को पराजित करना है। 

कन्नौज से सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने यह बात सपा मुख्यालय में आयोजित अपने जन्मदिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वे उनका आशीर्वाद और शुभकामना लेने आई है। 

सपा-बसपा गठबंधन से मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के आसार।

Praveen Upadhayay's picture

RGA News लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटरों (Muslim votes) के लिए सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP coalition) के रूप में मजबूत ठीहा तो मिला ही है, साथ ही उसके सामने कांग्रेस की ओर जाने का विकल्प भी है। पर मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण अखिलेश-मायावती गठजोड़ के पक्ष में होने के ज्यादा आसार दिखते हैं।  

रविवार को कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबिल होने वाली प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस, सपा और बसपा तीनों ही मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारेंगी। ऐसे में अब मुस्लिम वोट किस ओर ज्यादा जाएगा, देखना दिलचस्प रहेगा। 

Pages

Subscribe to RSS - लखनऊ

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.