मध्य प्रदेश इलेक्शन: लौटेगी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स? कांग्रेस ने प्रत्याशियों से कहा- जीतने पर तत्काल भोपाल पहुंचे
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/rps20231202_151332.jpg)
RGA न्यूज भोपाल संवाददाता प्रशांत कुमार सोनी
Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने हैं। इसके पहले कांग्रेस ने अपनी जमावट शुरू कर दी है। सभी सीनियर लीडर ने भोपाल में मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भोपाल में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के पास अगर पर्याप्त सीटें हैं तो वो क्यों परेशान हो रही है। क्यों निर्दलीय और अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों पर नजर रखे हुए है।