आस्था

रंग लगाकर खेली होली, गले मिलकर मिटाए गिले-शिकवे

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA News

बुधवार को युवतियों ने जमकर कलरफुल होली खेली।...

बदायूं : सौहार्द और प्रेम के त्योहार होली से एक दिन पहले जिले भर में लोगों ने होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर मतभेद दूर किया। भविष्य में प्रेमपूर्वक रहने का निर्णय लिया। साथ ही अन्य लोगों से भी शांतिपूर्वक होली खेलने का आह्वान किया।

कलश पूजन के साथ शुरू हुई राम कथा

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

आचार्य अभिषेक सात दिनों तक लोगों को कथा सुनाएंगे...

बस्ती : बरुआर पैकोलिया गांव में कलश पूजन के बाद सात दिवसीय संगीतमयी राम कथा की शुरुआत हुई। मंगलवार को कथा स्थल से निकली कलश यात्रा शिव मंदिर के समीप पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने तालाब के जल से कलश भरे। राम कथा में आचार्य सुरेंद्र दास, कथा वाचक स्वामी मधुसूदनाचार्य वेदांताचार्य, रजनीश दास वेदांती व सहयोगी आचार्य अभिषेक सात दिनों तक लोगों को कथा सुनाएंगे। शशांक सिंह, बलवंत सिंह, नीतेश तिवारी, आलोक यादव, देवनारायण, सत्येंद्र सिंह उर्फ अंशू, सूरज सिंह, विपुल सिंह, हरिवाश व राजन मौजूद रहे।

जिले में 1987 स्थानों पर जली होलिका

Praveen Upadhayay's picture

RGA News बिहार

होली का पर्व अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। शहर से लेकर गांव तक होली के रंग में लोग रंग चुके हैं। बुधवार की रात को शुभ मुहूर्त पर जिले के 19...

आजमगढ़ : जनपद में बुधवार को शहर से लेकर गांव तक लोग होली के रंग में रंगे दिखे। रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त पर जिले के 1987 स्थानों पर पूरे जोश-खरोश के साथ होलिका दहन किया गया। होली की पूर्व संध्या पर शहर के दो स्थानों व जिले के ग्यारह स्थानों से लाग जुलूस निकला। होली का पूर्व जिले में आज धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

राम की बारात में झूमे हुलियारे, उड़ा रंग-गुलाल ​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में सैकड़ों वर्ष पुरानी होली पर निकलने वाली रामबारात बिहारीपुर और चाहबाई से निकली। जिसमें हजारों की संख्या में हुलियारों ने रंग और गुलाल उड़ाया। बुधवार को सुबह 11:00 बजे बिहारीपुर बड़ी बमनपुरी से राम बारात का शुभारंभ हुआ। दूसरा होली का जुलूस चाहबाई से निकला। हुलियारों की टोलियां रंग गुलाल उड़ा रही थीं। चाहबाई और बमनपुरी से निकलने वाली राम बारात जुलूस का मिलन कुतुबखाना पर हुआ। इसके बाद राम बारात ने एक विशाल रूप लिया।

बिहार के इस गांव की होली में वृंदावन की झलक, तीन दिनों तक मची रहती धूम

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

बिहार के समस्‍तीपुर में एक गांव है भिरहा जहां तीन दिनों तक होली की धूम मची रहती है। इसकी तैयारियां तीन महीने पहले से ही शुरू हाे जाती है। ...

देश में एक होली ऐसी भी जहां अंगारों पर दौड़ते हैं आदिवासी, देते हैं साहस का परिचय

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

दहकती होली में डांडे को तलवार से काटना है परम्परा दोपहर दो बजे यहां शौर्य का खेल शुरू होता है। जिसमें दहकती होली के बीच खड़े डांडे को तलवार से काटना यहां की परम्परा है।...

उदयपुर :-आपको यकीन नहीं होगा कि देश की सबसे बड़ी होली उदयपुर जिले के बलीचा गांव में मनाई जाती है। शौर्य और वीरता से भरे आदिवासियों की होली बड़ी ही नहीं, बल्कि अनोखी भी है, जहां शौर्य का खेल खेला जाता है। आदिवासी यहां जलती होली के अंगारों पर दौडक़र अपने साहस का परिचय देते हैं

होली पर ये उपाय बचाएंगे राहु-शनि के दुष्प्रभाव से, दिलाएंगे मनोवांछित फल

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

रंगों का पर्व होली इस बार चैत कृष्ण प्रतिपदा 21 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। होलिका दहन 20 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान होलिका का पूजन करके पान, फल और मिष्ठान चढ़ाएं और दूसरे दिन होलिका भस्म लेकर धारण करें। ऐसा करने से आप राहु-शनि के दुष्प्रभाव से बच सकेंगे और आपकी बाधाएं दूर होंगी। 

पंडित शक्तिधर त्रिपाठी के अनुसार होली प्रत्येक संवत्सर का अंतिम त्योहार होता है जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन से शुरू होता है और चैत्र मास की प्रतिपदा को रंगोत्सव के साथ पूर्ण होता है। 

लठमार होलीः बरसाना में हुरियारों पर लाठियों से बरसा प्रेम​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News मथुरा बरसाना

बरसाना की रंगीली गली शुक्रवार को प्रेम से फिर निहाल हो गई। नंदगांव से होली खेलने आए हुरियारों पर बरसाना की हुरियारिनों ने प्रेम भरी लाठियों की बरसात कर दी। ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। हुरियारे बार-बार हुरियारिनों को चिढ़ाते और उसके जवाब में प्रेम से लाठियां खाते।

कल से शुरू हो रहा है खरमास यह काम भूलकर न करें

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

कल यानी 15 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि मलमास या खरमास का महीना शुभ नहीं होता है। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। आइए जानते हैं इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए:

1. खरमास में शादी जैसे कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते। कहा जाता है कि इस दौरान शुभ काम करने से उसका फल नहीं मिलता। 
 
2. इस महीने किसी संपत्ति अथवा भूमि की खरीद भी बेहद अशुभ होती है।  इस महीने के दौरान इससे बचना चाहिए।

3. खरमास की शुरुआत के बाद नया वाहन खरीदने से भी बचना चाहिए।

Holi Special: राधा भेजेंगी श्याम को होरी खेलने का न्यौता और शुरु हो जाएगा होली का धमाल

Praveen Upadhayay's picture

RGA News

भानु भवन में मस्ती से नाचेगा श्याम सखा। अबीर गुलाल के संग बरसेंगे मोदक लड्डू।...

आगरा:- श्यामा श्याम के अनुराग पर्व रंगीली होली का आनंद उठाने को हर कोई लालायित है। गिरधर की होली लीला का रसास्वादन करने के लिए लाखों लोग बरसाना पहुंच रहे हैं। बरसाना से नंदगांव जाने वाले होरी का गुरुवार को न्यौता भेजा जाएगा।

Pages

Subscribe to RSS - आस्था

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.