भगवान श्री नारायण सभी के दुखों को हरने वाले: करूणागिरी महाराज

RGA News अंबाला : कथावाचक साध्वी करूणागिरी महाराज ने कहा कि जब मनुष्य के हजारों जन्मों के पुण्य उदय होते हैं, तभी उसे सत्संग के द्वारा विवेक की प्राप्ति होती है। जिससे वह ईश्वर चितन कर मोक्ष को प्राप्त करता है। वह सोमवार छावनी के गोबिद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन कर रही थी। कथा में दूरदराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए करूणागिरी ने कहा कि बालक ध्रुव राजा उत्तानपाद द्वारा किए गए तिरस्कार के कारण श्री नारायण की भक्ति करने के लिए वन की ओर निकल पड़ते हैं और तब तक भक्ति मार्ग पर अडिग रहते हैं जब तक स्वयं भगवान श्