शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज
![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/16_06_2021-crime_logo_21742603_0.jpg)
RGA न्यूज़
कोलार इलाके में रहती है पीड़ित महिला। पति ने छह साल पहले छोड़ दिया। दस साल का बेटा है।
भोपाल, रातीबड़ इलाके में 26 साल की एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित पेशे से ट्रक चालक है। पीडिता अपने पति से अलग रहती है और उसका दस साल का एक बेटा है। आरोपित बीते दो साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।