नहीं बनी बात, वकीलों ने अनिश्चितकालीन तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया
RGA न्यूज़ जम्मू
जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान अभिनव शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ...
जम्मू:- पहली नंवबर से हड़ताल पर गए वकीलों की कामछोड़ हड़ताल से राज्यपाल प्रशासन ओर वकीलों के बीच एक माह से जारी गतिरोध थमने का नाम नही ले रहा है। जेएडंके बार एसोसिएशन जम्मू के वकीलों की जनरल हाउस बैठक भी बेनतीजा रही। वकीलों की हड़ताल अब आगे खिच जाने से जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट और उसके अधीन्स्थ अदालतों में कामकाज पहली नंवबर से ठप पड़ा है। हड़ताल जम्मू डिवीजन तक ही सीमित है।