राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने हेतु महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के निवास पर हुआ बैठक का आयोजन


RGAन्यूज़ बरेली समाचार
बरेली:- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने से पूर्व प्रत्येक प्रान्त में राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है। ताकि, यात्रा का पावन सन्देश और उद्देश्य जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
इसी क्रम मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में ब्रज प्रान्त की राज्य स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी इस यात्रा के माध्यम से लोगों तक पहुंचा जाएगा उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश के बारे में उनको अवगत कराया जाएगा ।