गोरखपुर में कम हो रहा नदियों का जलस्तर, लेकिन बाढ़ का खतरा बरकरार
RGA न्यूज़
गोरखपुर में नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है।
गोरखपुर की प्रमुख नदियों के जलस्तर में गिरावट जारी है। कुछ दिन पहले खतरे के निशान से करीब एक मीटर तक ऊपर बह रही रोहिन नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से भी नीचे आ गया है। यह नदी खतरे के बिन्दु से करीब डेढ़ मीटर नीचे बह रही है।