मिसेज यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अपने शहर की प्रीति, चीन में होने जा रही है प्रतियोगिता
RGA न्यूज़ कानपुर
22 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित होगी प्रतियोगिता भारत से प्रीति के अलावा गोवा मुंबई व पुणे की तीन अन्य महिलाएं भी शामिल।...
कानपुर:- शहर की एक महिला ने अंतराष्ट्रीय पटल पर कानपुर का नाम फिर चर्चा में ला दिया है। ये हैं प्रीति शर्मा जो कि चीन में 22 दिसंबर से एक जनवरी तक होने वाली मिसेज यूनिवर्स-2019 प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें 90 देशों की प्रतिभागी शामिल होंगी। भारत से गोवा, मुंबई और पुणे की तीन अन्य महिलाएंं भी मुकाबले में हिस्सा ले रही हैं। यह जानकारी बुधवार को प्रेस क्लब में खुद प्रीति शर्मा ने दी।