राजनीति

कुंभ: अखिलेश यादव ने संगम में लगाई डुबकी, बड़े हनुमानजी की पूजा-अर्चना

Praveen Upadhayay's picture

​RGA news ,प्रयागराज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कुंभ स्नान किया। इस बाद अखिलेश ने संगम स्थित बड़े हनुमानजी के भी दर्शन किए और राष्ट्रीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के मेला स्थित आश्रम में गए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल ने मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

Praveen Upadhayay's picture

RGA News छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने राज्य मंत्रिपरिषद की संख्या 15 प्रतिशत के स्थान पर 20 प्रतिशत करने के लिए संविधान में संशोधन करने समुचित पहल करने का अनुरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 : वरिष्ठ भाजपा नेता बाबू लाल गौर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर के जरिए की जा रही सेंधमारी की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री गौर ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कांग्रेस के ऑफर को ठुकरा दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गौर से मुलाकात कर भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। उसके बाद से सियासी हलचल तेज थी। अब गौर ने रविवार को साफ  कर दिया कि उन्होंने कांगे्रस के ऑफर को ठुकरा दिया है।

Rajasthan: गहलोत सरकार ने पलटा वसुंधरा सरकार का फैसला- अटल सेवा केंद्र का नाम फिर से किया जाएगा राजीव सेवा केंद्र

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ एजेंसी,जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर से राजीव सेवा केन्द्र किया जायेगा। गहलोत ने निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा द्वारा स्थगन प्रस्ताव के तहत उठाये इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इसके लिए पहले ही निर्देश दे दिये गये हैं और न्यायालय के आदेश की पालना के तहत प्रदेश में अटल सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर फिर राजीव सेवा केन्द्र कर दिया जायेगा। 

नक्सली झारखंड के विकास की बड़ी चुनौतियों में से एक: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू​

Praveen Upadhayay's picture

RGA  न्यूज़ एजेंसी रांची

70वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि नक्सली राज्य के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहे हैं। 

उन्होंने राज्य के सुरक्षा उपायों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निमार्ण कर रही है। नक्सली गतिविधियां 21 से 19 जिलों तक सीमित हो गई हैं।

सुमित्रा महाजन को लोकसभा अध्यक्ष बने रहने का हक नहीं : निरुपम​

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ एजेंसी,मुंबई

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर टिप्पणी करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि वे इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं।

निरुपम ने कहा- सुमित्रा महाजन की टिप्पणी साबित करती है कि वे इस संवैधानिक पद के लिए अनुपयुक्त हैं। उन्हें लोकसभाध्यक्ष बने रहने का हक नहीं है। उनकी टिप्पणी लोकसभा अध्यक्ष के गरिमापूर्ण पद को नीचा दिखाती है।

यूपी: सामूहिक विवाह योजना में मिलने वाली राशि में हुआ इजाफा​

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ संवाददाता दिल्ली

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब 35 की जगह 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। ये घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बटन दबाकर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति के आॅनलाइन वितरण का शुभारम्भ किया। 

Bharat Ratna दिए जाने पर बाबा रामदेव ने उठाए सवाल, कहा- अब तक किसी संन्यासी को नहीं मिला

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश

Pages

Subscribe to RSS - राजनीति

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.