राजनीति

शहरी लोग उठाते हैं सरकारी योजनाओं का लाभ पर सरकार को नहीं देते श्रेय

Praveen Upadhayay's picture

 

RGA News दिल्ली

भाजपा के खिलाफ तीखी टिप्पणी करने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश को CM योगी ने दी ये नसीहत​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News लखनऊ 

भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ तीखी बयानबाजी करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का लंबे अरसे बाद व्यक्तिगत तौर पर योगी आदित्यनाथ से आमना-सामना हुआ। सूत्रों का कहना है कि राजभर और भाजपा के बीच तीखे हो रहे रिश्तों के बीच हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राजभर से भाजपा के खिलाफ तीखी बयानबाजी बंद करने को कहा तो राजभर बोले हमारी मांगें मान लीजिए, मैं कुछ नहीं बोलूंगा।

तीन राज्यों में जीतने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ये है रणनीति​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News दिल्ली

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। इसके लिए पार्टी विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और नागरिक समूहों और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेगी।

अशोक गहलोत ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, माया-अखिलेश नहीं हुए शामिल​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News दिल्ली

राजस्थान में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  इस मौके पर विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद रहे लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समारोह में शामिल नहीं हुईं। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आदि शामिल होंगे।

अन्य दलों के नेता भी पहुंचेंगे

छत्तीसगढ़: सीएम के साथ-साथ डिप्टी सीएम को लेकर भी फंसा पेच, आज हो सकती है नामों की घोषणा​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News नई दिल्ली 

चुनाव विधानसभा: दूरदर्शी सोच के साथ राहुल गांधी ने लिया सबसे बड़ा 'फैसला'

Praveen Upadhayay's picture

​RGA News नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूरदर्शी सोच के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री के नामों को लेकर दो दिन तक चली कशमकश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी ने यह सबसे बड़ा फैसला किया है। 

अरुण जेटली ने माना, दो-तीन मुद्दों पर केंद्र आरबीआई के बीच है मतभेद​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News मुंबई

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बृहस्पतिवार को सरकार तथा रिजर्व बैंक के बीच मतभेद की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि दो-तीन मुद्दे हैं जहां रिजर्व बैंक के साथ मतभेद है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि रिजर्व बैंक के कामकाज के तरीके पर चर्चा करने मात्र से ही इसे कैसे एक संस्थान को 'नष्ट करना कहा जा सकता है।

नेपाल में आज से भारत की नई करेंसी होगी गैरकानूनी, इन नोटों पर लगी लगाम

Praveen Upadhayay's picture

KRGA News नैपाल-महराजगंज

भारत की नई करेंसी नेपाल में गैरकानूनी घोषित कर दी गई है। आज से नेपाल में दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नये नोट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इन्हें लेकर नेपाल जाना, अपने पास रखना और इन नोटों के बदले सामान देना गैरकानूनी होगा। नेपाल के संचार और सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की है। इस फैसले का असर नेपाल के पर्यटन पर पड़ेगा। भारतीय पर्यटकों को भी इससे काफी असुविधा होगी।

किशोर कटरू को अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया

Praveen Upadhayay's picture

RGA News:-Chief Editor

बरेली:-अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मा.श्री निर्दोष वर्मा जी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री ऋषिकेश कुणाल सिन्हा जी एवं राष्ट्रीय महासचिव मा. आलोक सिन्हा जी द्वारा चित्रांश गौरव आदरणीय श्री किशोर कटरू जी को अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया मनोनयन पत्र प्रदान करते प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश श्री निर्दोष कुमार वर्मा जी , प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश श्री उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट एवं प्रदेश सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश श्री पुनीत जौहरी आदि मौजूद रहे।

Pages

Subscribe to RSS - राजनीति

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.