भारत में बने गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत 'इंफाल' की हुई लांचिंग

Rga news
भारतीय नौसेना ने शनिवार दोपहर करीब 12.20 बजे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत इंफाल को लॉन्च किया।...
मुंबई:-भारतीय नौसेना ने शनिवार दोपहर करीब 12.20 बजे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत 'इंफाल' का जलावतरण किया। इसे देश में ही डिजायन और निर्मित किया गया है। 'प्रोजेक्ट 15ब्रेवो' के तहत यह तीसरा पोत है। इससे पहले 2015 में 'विशाखापट्टनम' और 2016 में 'मुर्मागोवा' का जलावतरण किया गया था। तीनों पोत 2021 से नौसेना का हिस्सा हो जाएंगे।