हसनपुर में कच्छा बनियान गिरोह ने कई घरों को बनाया निशाना, कई लाख की लूट

RGA न्यूज़ मुरादाबाद अमरोहा
कच्छा बनियान गिरोह ने परिवार के लोगों को जख्मी कर अमरोहा के हसनपुर में कई लाख की लूट की। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...
अमरोहा:-हसनपुर सर्किल के थाना सैदनगली के मेहंदीपुर गांव में गुुरुवार की रात कच्छा बनियान धारी चार बदमाशों ने कई घरों में धावा बोलकर कई लाख की लूट की। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।