चांदी के सिक्के पर कुंभ की यादें, मुंबई टकसाल ने जारी किया स्मृति चिह्न
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
40 ग्राम वजन का यह सिक्का 999 टंच चांदी का बना है, 24 जनवरी को कुंभ मेले में अनावरण होने की संभावना है।..
RGA News कानपुर। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल तीर्थराज प्रयागराज में आस्था भरी डुबकी आध्यात्मिक स्मृतियों में तो बसेगी है, इस स्मृति को भौतिक रूप से सहेजने के लिए मुंबई टकसाल ने भी अपना योगदान दिया है। कुंभ की यादें हमेशा साथ रहें, इसके लिए टकसाल ने चांदी का स्मृति चिह्न जारी किया है। इस रजत स्मृति चिह्न का अनावरण 24 जनवरी को संभावित है। हालांकि इसे वाराणसी में चल रहे अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में अप्रवासी भारतीयों के समक्ष पेश किया जा चुका है।