विधायक बबली और किसानों का विवाद गहराया, आज टिकैत के नेतृत्व में टोहाना थाना घेरेंगे किसान
RGA न्यूज़
पुलिस ने शुक्रवार को विधायक पर हमले में शामिल प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे।
विधायक बबली व किसानों के बीच जारी विवाद के चलते फतेहाबाद में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। आज टिकैत के नेतृत्व में किसान टोहाना थाने का घेराव करेंगे। प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां तैनात की हैं। पुलिस को कानून व्यवस्था बनाने के लिए सतर्क किया है।