विहिप को अयोध्या में विवादित स्थल पर दीपदान की अनुमति नहीं मिलने से संत आक्रोशित, कमिश्नर से मिले
RGA न्यूज़ अयोध्या उत्तर प्रदेश
अयोध्या जिला प्रशासन ने दीपोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद को अयोध्या में विवादित स्थल पर दीपदान करने की अनुमति नहीं दी है।...
अयोध्या:- दीपोत्सव पर किसी भी विवाद से बचने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने दीपोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद को अयोध्या में विवादित स्थल पर दीपदान करने की अनुमति नहीं दी है। विवादित स्थल पर दीपदान की अनुमति न मिलने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के संत कमिश्नर/रिसीवर मनोज मिश्रा से मिले और उनको ज्ञापन सौंपा।