सांसद हेमा मालिनी ने पदयात्रा के जरीये दिया पॉलीथिन मुक्त भारत का संदेश
गांधी संकल्प पदयात्रा निकाल दिया संदेश। मंडी समिति अंडरपास का भी किया शिलान्यास।...
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
आगरा:- सिने तारिका व सांसद हेमामालिनी ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए देश को स्वच्छ बनाना है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान का सारथी बनना है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन पर्यावरण के लिए खतरा हैं। इनसे हमें बचना है।