फरहत नकवी बनाम वसीम : सीएम से मिली फरहत तो वसीम ने दी सफाई
RGA News
वसीम रिजवी के मुताबिक उनकी बीवी फरहा लखनऊ एसएसपी को शपथ पत्र दे चुकी हैं। बीवी को मीडिया के सामने लाने के सवाल पर बोले कि ऐसा हरगिज नहीं करेंगे। क्योंकि पुलिस जांच कर चुकी है।...
बरेली-: शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद के बीच लखनऊ में छिड़ा विवाद बरेली पहुंच गया है। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने वसीम रिजवी पर अपनी बीवी कौसर फातिमा उर्फ फरहा को बंधक बनाकर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए वसीम रिजवी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।