बिहार: बगहा में मगरमच्छ ने युवक को निगला, मचा कोहराम

RGA News
घटनास्थल पर कैंप पुलिस और वन विभाग की टीम कर रही है। सिंधाव थारू टोला का निवासी था युवक परिजन बदहवास। घटना को लेकर आक्रोशित हैं लोग। ...
पश्चिम चंपारण:- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटी तिरहुत नहर से निकले मगरमच्छ ने गुरुवार दोपहर एक युवक को निगल लिया। इसकी सूचना से कोहराम मच गया। वहां लोग जुट गए। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम के साथ लौकरिया थाने की पुलिस और बगहा दो सीओ राकेश कुमार भी पहुंचे। शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।