आगरा

आदमखोर सूअर ने पांच वर्ष की मासूम की जान, बचाने गए दो लोगों को भी कर दिया घायल

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश

कासगंज में बीती शाम हुआ दर्दनाक हादसा। बालिका के परिवार में मचा कोहराम।...

आगरा:-  कासगंज के गंगेश्‍वर कॉलोनी इलाके में शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पांच साल की मासूम बालिक को आदमखोर सूअर उठाकर ले गया और चबाकर मार डाला। इतना ही नहीं बच्‍ची को बचाने गए दो लोगों को भी सूअर ने हमलाकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

साइकिल सवार छात्र को बचाने में पलटी स्कूली वैन, शिक्षक सहित आधा दर्जन बच्‍चे घायल 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा

मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र की घटना। साइकिल सवार छात्र की हालत भी गंभीर।...

आगरा:- मैनपुरी में गंभीर हादसा हो गया है। साइकिल सवार छात्र को बचाने के चक्‍कर में स्‍कूली वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार शिक्षक और चालक समेत आधा दर्जन बच्‍चे घायल हो गए। साइकिल सवार छात्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

शरीर में है हर वक्‍त सुस्‍ती और टूटन, जहरीली हवा बन रही बड़ा कारण 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा

धुंध छाए रहने से गला खराब होने के साथ खांसते खांसते लोग परेशान। एसएन और निजी क्लीनिक पर मरीजों की लंबी लाइन। ...

आगरा:- दीपावली के बाद से जहरीली हुई हवा का असर आम लोगों पर दिखाई दे रहा है। शरीर में टूटन और सुस्ती से लोग परेशान हैं। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग सर्दी जुकाम और खांसी से परेशान हैं। ऐसे में बुधवार को एसएन, जिला अस्पताल और निजी क्लीनिक पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।

महापौर ने नगर विकास मंत्री के समक्ष उठाई समस्याएं, कहा सीमा क्षेत्र बढ़े तो विकास हो 

Praveen Upadhayay's picture

RGA उत्तर प्रदेश (आगरा ब्यूरो) चीफ सोनू शर्मा

लखनऊ में हुई बैठक में प्रदेश के सभी मेयरों का किया प्रतिनिधित्व। नगर निगम के सीमा विस्तार का उठाया मुद्दा।..

आगरा:- लखनऊ स्थित नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र गोमती नगर विस्तार में ऑल यूपी मेयर काउंसिल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा के महापौर नवीन जैन ने की। बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

Yamuna Expressway पर आठ घंटे खड़े रहे यात्री, कहीं से नहीं मिली मदद 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश (ब्यूरो चीफ) सोनू शर्मा

इटावा रोडवेज की बस देर रात हो गई थी खराब। आठ घंटे बाद पुलिस की पहुंची मदद।...

आगरा:- जनसुविधा के नाम पर मोटा टोल वसलूने वाले यमुना एक्‍सप्रेस वे की निष्क्रियता कहें या यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली रोडवेज बस की विफलता कि रातभर बस के यात्रियाें को यमुना एक्‍सप्रेस वे पर खड़ा रहना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस की मदद उन्‍हें मिल सकी।

मनोज तिवारी ने दी दिल्‍ली सीएम को नसीहत, बोले विज्ञापन की बजाय पराली खरीदें केजरीवाल 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा (ब्यूरो चीफ) सोनू शर्मा

वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के समापन समारोह में रविवार को पहुंचे सांसद मनोज तिवारी।...

आगरा:- भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल पर हमला करते हुए तिवारी ने कहा वे जितना पैसा अपने विज्ञापन में खर्चते हैं, उसका एक चौथाई हिस्सा पराली खरीदने में लगाते तो दिल्ली गैस का चैंबर भी नहीं बनती और किसान भी खुशहाल होते।

प्रदेश में खनन माफिया के हौसले बुलंद, आगरा में ट्रैक्टर रोकने पर दारोगा का मारी गोली

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा (ब्यूरो चीफ) सोनू शर्मा

आगरा में अवैध खनन रोकने पर माफिया के गुर्गों ने दारोगा निशंक त्यागी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल त्यागी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

आगरा:- प्रदेश के साथ ही ताजनगरी आगरा में खनन माफिया के हौसले बेहद बुलंद हैं। इनको अपने कुकृत्यों के सामने कानून-व्यवस्था की भी परवाह नही हैं। आगरा में अवैध खनन रोकने पर माफिया के गुर्गों ने दारोगा निशंक त्यागी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल त्यागी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मैरिज होम के गेट में दौड़ा करंट, गर्भवती महिला और किशोर की मौत 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा सोनू शर्मा

थाना सदर के शमशाबाद रोड पर राजपुर चुंगी शहीद नगर पुलिस चौकी के सामने मैरिज होम के गेट में शनिवार को करंट आ गया।...

आगरा:- थाना सदर के शमसाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया है। मैरिज होम के गेट में दौड़े करंट के चलते पास में रहने वाला लौहपीटा परिवार के पिता पुत्र और एक अन्‍य महिला  चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने करंट की चपेट में आए हुए लोगों को जब तक छुड़ाया तब तक दो की मौत हो चुकी थी।

डेंगू पर नहीं हो पा रहा काबू, मुख्‍य पशु चिकित्‍साधिकारी की हुई मौत

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज आगरा उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के मुख्‍य पशु चिकित्‍साधिकारी और एटा में डीएम आवास पर तैनात होमगार्ड ने डेंगू के चलते गुरुवार को तोड़ा दम। दर्जन भर मौतों के बाद भी किसी जिले में फॉगिंग नहीं। ...

मिनी विश्‍व की झलक से सुशोभित हुआ गोवर्धन, सिर पर रख भक्ति की छ‍बरिया निकले गोरे भक्‍त 

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ आगरा उत्तर प्रदेश

गौड़ीय संप्रदाय गोवर्धन में मना रहा है अन्‍नकूट महोत्‍सव। विभिन्‍न देशों के भक्‍त हुए शामिल।...

आगरा:- गोवर्धन महाराज की भक्ति के समंदर में मचलीं श्रद्धा की लहरों ने देश ही नहीं बल्कि विदेशी संस्कृति को भी तरबतर कर दिया। भक्ति पुष्पों से आस्था के गुलशन का गोवर्धन मार्ग मानव माला में तब्दील हो गया। चहुंओर भक्तों के समूह ब्रजधरा पर मस्तक झुकाकर कलियुग के देव गिरिराज प्रभु का यशोगान गाते रहे। गौड़ीय भक्तों द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में मन्नतें पूर्ण होने का विश्वास विदेशी भक्तों को भी गोवर्धन खींच लाया।

Pages

Subscribe to RSS - आगरा

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.