भाई दूज: भाई बहन ने यमुना में लगाई डुबकी, यमफांस से पाई मुक्ति
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा
आधी रात के बाद शुरू हुआ स्नान सुबह तक चलता रहा।...
आगरा:- पंचोत्सव के अंतिम दिन यम द्वितीया पर हजारों की संख्या में भाई बहनों ने यमुना मैया के आंचल में एक दूसरे का हाथ थामें डुबकी लगाई। यम फांस से मुक्ति की मान्यता का अनुसरण करते हुए श्रद्धा पूर्वक यमुना स्नान कर भाई बहनों ने यमुना रानी एवं धर्मराज के मंदिर के दर्शन किये। इसके बाद बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगा उनकी सकुशलता की प्रार्थना की।