अद्भुत श्रंगार- पोशाकों से भक्त उड़ेलेंगे अपनेे कान्हा पर प्यार, जानिए क्या चल रहीं जन्माष्टमी की तैयारी
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ उत्तर प्रदेश आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
पुष्प तेजोमहल में विराजेंगे ठाकुरजी। मृगांक कौमुदी पोशाक की छटा होगी अद्भुत रजत-कमल पुष्प में होगा प्राकट्य।...
आगरा:- पूर्णावतार, रसावतार, प्रेमावतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव शास्त्रीय मर्यादाओं एवं परंपराओं के अनुसार उन्हीं की जन्मस्थली श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 24 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्मोत्सव पर भगवान पुष्प तेजोमहल बंगले में विराजेंगे और मृगांक कौमुदी पोशाक धारण करेंगे।