दोपहर तक बदले हालात, भारत बंद पर आगरा में सपाइयों ने तो मथुरा में किसानों ने किया प्रदर्शन
![harshita's picture harshita's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-2585-1622647100.jpg?itok=uOzLfLx7)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/27_09_2021-sp_protest_in_bharat_bandh_22059751.jpg)
RGA न्यूज़
आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरीपर्वत चौराहा पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया इससे एमजी रोड पर जाम लग गया है। वहीं मथुरा में किसान यमुना एक्सप्रेस वे की ओर कूच करने की फिराक में हैं। फीरोजाबाद में किसान नेता नजरबंद। एटा में तकरार।
भारत बंद के समर्थन में हरीपर्वत थाने के सामने सोमवार दोपहर प्रदर्शन करते सपाई।