मुख्यमंत्री ने कहा-स्मार्ट सिटी से अब स्मार्ट विलेज की ओर बढ़ रहा प्रदेश

RGA न्यूज़ गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर और संतकबीर नगर जिले को जोडऩे वाले बढय़ा-ठाठर पुल सहित 180 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया।..
गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है प्रदेश के विकास का क्रम स्मार्ट सिटी से बढ़कर अब स्मार्ट विलेज तक पहुंच गया है। कस्बों को नगर पंचायत बनाया जा रहा है। नगर पालिकाओं और नगर निगम के क्षेत्र में विस्तार किया जा रहा है। इसका एकमात्र उद्देश्य लोगों के जीवन में खुशहाली लाना है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव आएगा।