पराली जलाने पर गोरखपुर में 68 किसानों पर मुकदमा दर्ज

RGA न्यूज़ गोरखपुर
गोरखपुर और महराजगंज में खेतों में पराली जलाने पर 68 किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। ...
गोरखपुर:- खेतों में पराली नहीं जलाने के आदेश के बाद भी पराली जलाई जा रही है। गोरखपुर और महराजगंज में खेतों में पराली जलाने पर 68 किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 45 किसानों के खिलाफ पराली जलाकर प्रदूषण फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।