यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष : अजय कुमार लल्लू को प्रियंका गांधी का करीबी होने का मिला पुरस्कार

RGA न्यूज़ गोरखपुर उत्तर प्रदेश
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने कुशीनगर के तमुकुही राज के विधायक अजय कुमार लल्लू को प्रियंका गांधी का करीबी होने का फायदा मिला। ..
गोरखपुर:-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने कुशीनगर के तमुकुही राज के विधायक अजय कुमार लल्लू को प्रियंका गांधी का करीबी होने का फायदा मिला। प्रियंका गांधी के यूपी की राजनीति में सक्रिय होने के बाद अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के सभी आंदोलनों में चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। लल्लू की सक्रियता से प्रियंका गांधी काफी प्रभावित थीं।