फैजावाद

नगर आयुक्त आरएस गुप्त ने संभाला कार्यभार 

Praveen Upadhayay's picture

अयोध्या नगर निगम के नए नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लि...

RGA न्यूज ब्यूरो चीफ रोहित तिवारी 

फैजाबाद : अयोध्या नगर निगम के नए नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। नगर आयुक्त रहे एमपी ¨सह के स्थानांतरण के बाद करीब एक हफ्ते से कुर्सी खाली चल रही थी। आरएस गुप्त फैजाबाद के लिए नए नहीं है। वे यहां पहले भी सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त विनयमणि त्रिपाठी से कार्यभार ग्रहण किया।

मासूम से दुष्कर्म और हत्या में दरिंदे को फांसी, 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

Raj Bahadur's picture

RGANews

तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने वाले दरिंदे को फैजाबाद में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बृहस्पतिवार को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट प्रथम के जज भागीरथ वर्मा ने दरिंदे गोविंद पासी पर अदालत ने 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला 29 जनवरी, 2013 का है। कोर्ट ने एक दिन पहले ही उसे दोषी ठहराया था।

विहिप के अध्यक्ष व मेयर ने किया मंथन

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज फैजाबाद 

फैजाबाद : विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने मंगलवार की सुबह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पहुंचे। आवास पर इस मुलाकात में अयोध्या के सांस्कृतिक विकास पर चर्चा हुई। अयोध्या के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ाने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। इससे पहले कोकजे के महापौर के आवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कोकजे के साथ ही विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय, दिनेश चंद्र, राजेंद्र ¨सह पंकज भी थे।

17 सरकारी अस्पतालों पर अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने छापेमारी की।

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज फैजाबाद 

लंबे समय से मिल रहीं स्वास्थ्य विभाग की तमाम अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार सुबह एक साथ जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल सहित 17 सरकारी अस्पतालों पर अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने छापेमारी की।

छापेमारी से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में 19 डॉक्टरों समेत तमाम सीएचसी पर अधीक्षक सहित कर्मचारी नदारद मिले। जांच में दवाओं की कमी, संसाधनों का दुरुपयोग, गंदगी सहित तमाम अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के लिए जांच टीम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

व्यापारियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं: गर्ग

Praveen Upadhayay's picture

(फैजाबाद : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में व्यापारी पंचायत का आयोजन) 

फैजाबाद संवाददाता : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में व्यापारी पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के पांच सौ से ज्यादा व्यापारी शामिल हुए। पंचायत में प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने बांट-माप के सत्यापन की व्यवस्था व्यापार मंडल के सहयोग से कराने का भरोसा। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार व्यापारियों की सहूलियत को बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके साथ ही व्यापारियों का उत्पीड़न खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

प्रशिक्षण के बाद निकाली स्कूल चलो रैली

Praveen Upadhayay's picture

फैजाबाद समाचार सेवा

हनुमतनगर(फैजाबाद) : शिक्षा क्षेत्र मसौधा अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र मसौधा कार्यालय पर एमआइएस प्रशिक्षण के बाद अध्यापकों व छात्रों ने स्कूल चलो रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षाधिकारी ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका निवेदिता उपाध्याय व शिक्षक सादिक हुसैन को सम्मानित किया।

जगद्गुरु ने छह दिसंबर 2018 के पहले राममंदिर बनकर तैयार होने की भविष्यवाणी

Praveen Upadhayay's picture

फैजाबाद समाचार

रामकथा मर्मज्ञ जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने आज छह दिसंबर 2018 के पहले राममंदिर बनकर तैयार होने की भविष्यवाणी की।

फैजाबाद: अवध बहुत अच्छा है। यह त्रिभुवन विदित है। इसी अवध की धरती पर कथा के तीन रूपों में सर्वाधिक श्रवण प्रिय रूप सामने आया। दरअसल कथा तीन प्रकार की होती है। आप कथा, बाप कथा तथा हरिकथा। प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य रामकथा का वह दिन मेरे लिए धन्य होगा, जब भारत के छह लाख 40 हजार गांव में रामकथा सुना दूंगा। जगद्गुरु ने छह दिसंबर 2018 के पहले राममंदिर बनकर तैयार होने की भविष्यवाणी की।

कसौधन समाज ने किया दूरदुरिया कार्यक्रम

Praveen Upadhayay's picture

फैजाबाद संवाददाता

फैजाबाद : कसौंधन समाज जमूरतगंज के तत्वावधान में आयोजित 1100 महिलाओं का दुरदुरिया कार्यक्रम

श्रीश्री महाकाली पूजा समिति के बैनर तले आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसौंधन वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष कसौंधन, वैश्य महासभा के रामबाबू कसौंधन और महामंत्री ध्रुव कसौंधन रहे।

Pages

Subscribe to RSS - फैजावाद

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.