आइस्क्रीम, दूध दही में मिलावट पर 94 हजार जुर्माना
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर एडीएम सिटी की कोर्ट में पांच लोगों पर जुर्माना
RGA न्यूज मुरादाबाद संवाददाता
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर एडीएम सिटी की कोर्ट में पांच लोगों पर जुर्माना ठोंका गया है। खाद्य विभाग ने नमूने लेने के बाद एडीएम सिटी की कोर्ट में वाद दायर किया था। कुछ नमूने 2016 और कुछ 2017 में नमूने लिए गए थे। दूध, आइस्क्रीम, दही पनीर इसमें सबके नमूने फेल हुए थे। कुल 94 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।