आस्था

गोवर्धन व वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे एवं साउण्ड सिस्टम

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन एवं वृन्दावन में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं तनावरहित परिक्रमा के लिए मार्ग पर सीसीटीवी के साथ ही साउन्ड सिस्टम लगाने का निर्णय किया है। तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने पत्रकारों को बताया कि शुरूआत में सीसीटीवी कैमरे गोवर्धन और वृन्दावन की परिक्रमा में लगाए जाएंगे। बाद में अन्य परिक्रमा मार्गो पर भी लगाए जाएंगे। यह कदम अवांछनीय तत्वों द्वारा समय समय पर तीर्थयात्रियों के साथ लूट जैसी घटना करने तथा महिलाओं के साथ अभद्रता रोकने के लिए उठाया जा रहा है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरीद के मौक पर काटा 'बकरा केक'

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बकरीद के मौके पर बकरे के आकार वाले केक की कुर्बानी दी। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सैयद हसन कौसर ने  बताया कि हमने कल बकरे के आकार के केक की कुर्बानी दी। इस नई चीज को कुछ और लोगों ने भी अपनाया है।

लखनऊ के गोमती नदी में विसर्जित होंगी अटल जी की अस्थियां

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

लखनऊ से कई बार सांसद रह चुके दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को यहां पहुंचेगी और आज ही उनकी अस्थियां गोमती नदी में विसर्जित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और अटल जी के परिजन अस्थि कलश लेकर गुरुवार दोपहर तक विशेष विमान से लखनऊ आएंगे। अमौसी एयपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक गोमती नदी के तट तक भाजपा कार्यकर्ता अस्थि कलश लेकर जाएंगे।

यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों लोगों ने किया सजदा

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तरप्रदेश के कई जिलों में लाखों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। यूपी के रामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच बारगाहे खुदावंदी में लाखों लोगों ने सजदा किया। जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम मसजिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में काजी ए शहर सैयद खुशनूद मियां ने नमाज पढ़ाई। खुतबे में काजी ए शहर ने कहा कि मुसलमान भटक गया है वह अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से तौबा करें।

बरेली में छाया कांवरियों का केसरिया रंग

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़ बरेली उत्तर प्रदेश

बरेली: बरेली में केसरिया रंग छाया
सावन मास के अंतिम सोमवार मैं शिव भक्तों की केसरिया रंग की भीड़ देखने को मिली कई घंटों तक लोग लाइन में लगे रहे तब जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन प्राप्त किए और जल चढ़ाया। बरेली की नाथ नगरी में कांवरियों का जन सैलाब को देख लोगों का उत्साह काफी बड़ा सा दिखा साथ ही देखे जाने को मिला कांवड़िए हाथों में तलवार और तमंचा भी लहरा रहे थे जिसको प्रशासन ने अनदेखा साबित कर दिया और उसको कहां गया कि नकली तमंचा लहरा जा रहे थे।

तमाम बाधाएं पार कर पाकिस्तान से आगरा पहुंचे 170 सत्संगी, पैदल पार किया अटारी बार्डर

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

महीनों की भागदौड़ और गहन जांच के बाद रविवार को पाकिस्तान से 170 हिंदुओं का जत्था आगरा पहुंचा। दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी के चलते उनका यह सफर बहुत मुश्किल भरा रहा। अटारी बार्डर पैदल ही पार करना पड़ा। कई बार ऐसा लगा, जैसे वीजा नहीं मिलेगा। धार्मिक आयोजन में आना था, इसलिए सारी बाधाएं अपने आप दूर होती चली गईं। सभी पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का मुरीद यह मुस्लिम परिवार इस बार ईद नहीं मनाएगा

Raj Bahadur's picture

 

RGANEWS

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लखनऊ से चुनावी नाता तो था ही, लेकिन यहां के एक मुस्लिम परिवार के साथ उनका विश्वास और भरोसे का अनोखा रिश्ता था। ईद पर वाजपेयी को किमामी सेवईयां खिलाने वाला यह परिवार उनकी याद में इस बार ईद नहीं मनाएगा।

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार में पहले मुस्लिम मंत्री और वकील एजाज रिजवी और अटल बिहारी वाजपेयी एक दूसरे को दशकों से जानते थे। वाजपेयी ने जब जब लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव का पर्चा भरा, उनके सभी कागजात तैयार करने का काम एजाज रिजवी के जिम्मे रहता था । 

Pages

Subscribe to RSS - आस्था

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.