रबी सीजन की फसलों के लिए मानसून छोड़ जाएगा बड़ी सौगात, किसान उठाएं इसका लाभ
![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
RGA न्यूज़ नई दिल्ली
नई दिल्ली:- चालू मानसून सीजन अपने आखिरी दौर में भी जमकर बरस रहा है, जिसका फायदा खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान को मिलना तय है। लौटते मानसून से रबी सीजन की फसलों को बड़ी सौगात दे जाएगा। मिट्टी में बढ़ती नमी से जहां वर्षा आधारित खेती को बहुत फायदा मिलेगा। अक्टूबर से बोई जाने वाली तिलहन और दलहन की फसलों को लाभ होगा। खेती का एक बड़ा हिस्सा आज भी इंद्र देवता की कृपा यानी बारिश पर ही निर्भर है।